Bilaspur: बिलासपुर में नशे पर पुलिस का प्रहार, भराड़ी क्षेत्र से चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस ने कोहादड़ा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान संजय कुमार उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.95 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी संजय कुमार उर्फ काला, पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ पुलिस थाना भराड़ी में मुकदमा नंबर 04/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।