Solan: चंडीगढ़ से परवाणू ला रहे थे चिट्टे की बड़ी खेप, पुलिस ने टैक्सी रोककर 2 युवकों को दबोचा

Date:

--Advertisement--

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की एसआईयू टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 101.32 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ की ओर से दो युवक एक टैक्सी में नशीले पदार्थ की खेप लेकर परवाणू क्षेत्र में सप्लाई करने के इरादे से आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परवाणू क्षेत्र में नाकाबंदी की और संदिग्ध टैक्सी को रोका। टैक्सी में सवार युवकों की पहचान मंदीप सिंह (22) पुत्र त्रिलोक सिंह और लवजीत (20) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गांव रजोलपुर कलर, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई।

जब पुलिस टीम ने टैक्सी और दोनों युवकों की तलाशी ली तो इस दौरान उनके कब्जे से 101.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर पुलिस थाना परवाणू में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह नशीली खेप परवाणू क्षेत्र में सप्लाई करने के उद्देश्य से ला रहे थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।