Kangra: नूरपुर में खनन माफिया पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ जब्त किए 6 ट्रैक्टर

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस जिला नूरपुर ने 10 जनवरी 2026 की रात और 11 जनवरी 2026 को दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त कुल 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस चौकी सदवां, पुलिस चौकी कंडवाल थाना नूरपुर, पुलिस चौकी कोटला और पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत की गई। पुलिस ने मौके पर अवैध खनन करते पाए गए ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर माइनिंग एक्ट के तहत चालान किए हैं। सभी मामलों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए चालान माननीय अदालत में भेजे जा रहे हैं।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में खनन माफिया को किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।