Kangra: पालमपुर के मेजर अमन धर बने देश का गौरव, कश्मीर में अदम्य साहस दिखाकर सेना मेडल से हुए सम्मानित

Date:

--Advertisement--

भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति अटूट जज्बा हो या मातृभूमि की रक्षा के लिए हर खतरे से टकराने का हौसला, वीर भूमि पालमपुर के रणबांकुरों ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है। सीमा सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां, पालमपुर के जवानों ने ऐसी-ऐसी वीरता गाथाएं लिखी हैं, जो इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा से लेकर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा, शहीद मेजर सुधीर वालिया, शहीद कैप्टन सौरभ कालिया, नायक राकेश कुमार और करमचंद कटोच जैसे वीर सपूतों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पालमपुर के समीपवर्ती उस्तेहड़ दयोग्रां गांव के मेजर अमन धर ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस और नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया है।

9 नवंबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के जिला बारामूला के सोपोर क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान मेजर अमन धर ने क्विक रिएक्शन टीम का नेतृत्व किया। आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी करवाई। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी भारी गोलीबारी करते हुए पास के एक मकान में घुस गया, जहां कई निर्दोष नागरिक फंसे हुए थे।

हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन मेजर अमन धर ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए चार बच्चों सहित सात नागरिकों को मकान की पिछली खिड़की से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने जेसीबी की मदद से आतंकी के ठिकाने तक पहुंच बनाई और बेहद नजदीकी व खतरनाक मुठभेड़ में उसे उलझाए रखा। आतंकी द्वारा ग्रेनेड फेंककर भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए मेजर अमन धर ने अदम्य साहस के साथ उसे मार गिराया।

उनकी इस असाधारण वीरता के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया। यह अलंकरण उन्हें पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रदान किया गया।

मेजर अमन धर को 9 जून 2018 को कोर ऑफ सिग्नल्स में कमीशन मिला था। उन्होंने टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत कैडेट्स ट्रेनिंग विंग, महू में चार वर्षों का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। वह सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पालमपुर के पूर्व छात्र हैं। उनके पिता अनिल शर्मा और माता मंजू शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। मेजर अमन धर का विवाह शीघ्र ही चंबा की शिवाली रैना से होने जा रहा है। उनकी बहन पूर्णिमा धर का विवाह लेफ्टिनेंट कमांडर वरुण जोशी से हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।