Hamirpur: हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूटी की टक्कर ने छीनी 20 साल के युवक की जिंदगी, गांव में मातम

Date:

--Advertisement--

जिला हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भोटा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के गांव कढ़ीयार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपांशु चौहान पुत्र महिंद्र सिंह, निवासी गांव कढ़ीयार, डाकघर लग, तहसील टौणी देवी और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दीपांशु अपनी स्कूटी पर सवार होकर भोटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मोरसू कस्बे के पास पहुंचा, उसकी स्कूटी सड़क से बाहर खड़ी एक बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान मृतक की मां अनीता देवी ने बताया कि दीपांशु अपने मामा के घर गांव कढ़ीयार में रह रहा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।