Sirmaur: हरिपुरधार बस हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, 39 सीटर बस में थे 75 यात्री, ओवरलोडिंग बनी मौत की वजह?

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक निजी बस हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने और जिला प्रशासन द्वारा जारी घायलों की अंतिम सूची के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दुर्घटनाग्रस्त 39 सीटर बस में 66 नहीं बल्कि कुल 75 यात्री सवार थे। यानी हादसे के समय बस क्षमता से कहीं ज्यादा ओवरलोड थी। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया, जिस कारण देर रात तक यात्रियों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आ पाई थी।

हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए रोड एक्सीडेंट कमेटी से मजिस्ट्रेट जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम संगड़ाह की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। प्रारंभिक जांच में सड़क पर जमे पाले को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे बस के स्किड होने की आशंका जताई गई है। कई घायलों ने भी इसी कारण की पुष्टि की है, हालांकि असली वजह जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार इस भीषण हादसे में बस चालक सहित कुल 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और मृतकों के परिजनों व घायलों को फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी से गिरिपार क्षेत्र में पारंपरिक माघी पर्व शुरू हो रहा है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोग घर लौट रहे थे, इसी कारण बस में क्षमता से लगभग दोगुनी सवारियां थीं।

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जांच कमेटी हादसे के हर पहलू की गहनता से जांच करेगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त जीत कोच बस एचपी 64-6667 वर्ष 2008 मॉडल की थी। बस का परमिट 8 जुलाई 2029 तक वैध था, फिटनेस 14 फरवरी 2026 तक और बीमा 12 फरवरी 2026 तक मान्य था। बस का रूट शिमला, सोलन, राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार होते हुए कुपवी तक निर्धारित था और चालक व परिचालक सहित इसकी अधिकृत सीटिंग क्षमता 39 थी।

प्रशासन ने सभी 14 मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। इसके अलावा नाहन, राजगढ़, संगड़ाह और सोलन अस्पतालों में भर्ती घायलों को उनकी स्थिति के अनुसार 5 हजार से 15 हजार रुपये तक की सहायता राशि दी गई है। गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ और आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा एक बार फिर दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन में ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।

Kangra: चड़ी उपमंडल के 3 बिजली फीडरों पर आज रहेगी बिजली बंद, बंढी, राख, हाडा समेत कई गांव होंगे प्रभावित

चड़ी विद्युत उपमंडल के अंतर्गत 26 अक्तूबर को तीन बिजली लाइनों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। चमियारा, पलोथा सुखूघाट, बंढी, कलियारा, रैली का बाग, मिलिट्री एरिया समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।