Shimla: शिमला में IAS अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक ID, पैसे मांगकर ठगी की कोशिश, खुद अधिकारी ने किया खुलासा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला से जुड़ा है, जहां तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. यूनुस के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई और लोगों से पैसों की मांग की गई। इस ठगी के प्रयास का खुलासा खुद आईएएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर किया है।

डॉ. यूनुस ने फेसबुक पर स्पष्ट किया कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए कुछ नकली अकाउंट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी अकाउंट को न तो स्वीकार करें और न ही उनसे किसी तरह का संपर्क रखें। साथ ही उन्होंने इन फर्जी प्रोफाइल्स को रिपोर्ट करने का भी अनुरोध किया है, ताकि आगे किसी के साथ ठगी न हो सके।

गौरतलब है कि शिमला में इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले शिमला के डीसी और एसडीएम (शहरी) शिमला के नाम से भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी और दुरुपयोग के प्रयास किए जा चुके हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने साइबर ठगों की बढ़ती सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

डॉ. यूनुस वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वह प्रदेश के कई जिलों में उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह आबकारी आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास है।

आईएएस अधिकारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस मामले की सूचना फेसबुक और पुलिस को दे दी गई है, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।