Mandi: मंडी में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: औट और सरकाघाट से 4 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला मंडी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औट और सरकाघाट के दो अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।

पहले मामले में पुलिस थाना औट की टीम टकोली क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरीश कुमार और विवेक के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तहसील औट, जिला मंडी के निवासी बताए गए हैं।

दूसरे मामले में सरकाघाट पुलिस ने उपनिरीक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में पाड़छू पुल के पास गश्त के दौरान कार्रवाई की। यहां दो युवकों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इन आरोपियों की पहचान पवन कुमार (29) निवासी गांव सरस्कान और राहुल (28) निवासी कपाही, दोनों तहसील धर्मपुर के रहने वाले हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है और मामलों की आगामी जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।