Mandi: मंडी के गागन गांव में भीषण अग्निकांड: 5 गऊशालाएं जलकर राख, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के थुनाग उपमंडल की ग्राम पंचायत ब्रयोगी के गागन गांव में देर शाम एक भीषण अग्निकांड की घटना हुई। अचानक भड़की आग ने एक के बाद एक पांच गऊशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ये पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चिंगारी ने एक गऊशाला में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते साथ लगी अन्य गऊशालाओं को भी अपनी आगोश में ले लिया।

इस घटना को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने संकट की इस घड़ी में साहस और एकता का परिचय दिया। पंचायत प्रधान जयवंती चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत बनी पोखर से गाड़ियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग को रिहायशी मकानों तक फैलने से रोकने में सफलता पाई।

नायब तहसीलदार छतरी महेश शर्मा ने बताया कि इस अग्निकांड में गांव के रूप लाल, नरेंद्र कुमार, टेक चंद, इंद्र सिंह और बेली राम की गऊशालाएं पूरी तरह जल गई हैं। ये गऊशालाएं 10 कमरों वाली दो मंजिला संरचनाएं थीं। प्रशासन ने प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आंकलन लगभग 5 लाख रुपए किया है। प्रभावित परिवारों को फौरन राहत प्रदान की गई है। प्रत्येक परिवार को एक तिरपाल दिया गया और नुकसान का दस्तावेज तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।