Kangra: 12 साल पुराने आबकारी केस में फरार आरोपी आखिरकार पकड़ा गया, नूरपुर पुलिस ने भट्ट भलून से की गिरफ्तारी

Date:

--Advertisement--

नूरपुर जिला पुलिस को उदघोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई 8 जनवरी 2026 को की गई, जब पुलिस टीम ने गांव भट्ट भलून से आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) ज्वाली की अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी शिवा पुत्र पत्थरी राम, निवासी गांव भट्ट भलून, डाकघर खरोटा, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत ने 27 जनवरी 2024 को अभियोग संख्या 250/2010 दिनांक 21 अगस्त 2010 के तहत धारा 61-1-14 पंजाब आबकारी अधिनियम में भगोड़ा घोषित किया था।

नूरपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए और अंततः 8 जनवरी 2026 को गांव भट्ट भलून से उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने बताया कि उदघोषित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून से भाग रहे आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

जिला पुलिस नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अभियान लगातार चलता रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।