Kangra: ज्वाली के बग्गा स्कूल को मिली बड़ी सौगात, 56 लाख से बनेगा नया भवन; कृषि मंत्री ने शिक्षा पर किए बड़े ऐलान

Date:

--Advertisement--

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने गुरुवार को राजकीय उच्च विद्यालय बग्गा में 56.33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। इस नए भवन में पांच कक्षाएं बनाई जाएंगी, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाना है, ताकि वे आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर निजी स्कूलों के बराबर खड़े हो सकें। उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण, खेल मैदान, मंच और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर अवसर मिल सकें।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के विस्तार के लिए पूर्व की सरकारों ने भी प्रयास किए, लेकिन मौजूदा सरकार का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम लागू किया गया है, ताकि बच्चे भविष्य की प्रतिस्पर्धी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ठंगर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है।

कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां, कोटला और ज्वाली को भी शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नगरोटा सूरियां में डिग्री कॉलेज का निर्माण पूर्व विधायक नीरज भारती के कार्यकाल में किया गया था, जो आज क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हो रहा है। ज्वाली डिग्री कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र में चल रही अन्य विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि दुराना-सिरमणी-सिहुणी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रजोल-अनूही-बग्गा सड़क और पुल निर्माण के लिए भी 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन के निर्माण के लिए 43 लाख रुपये और हरियां-ताहलियां-कुठेड़ मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा पंचायतों में रास्तों के निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनकी सराहना करते हुए कृषि मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।