Kullu: बंजार में दिल दहला देने वाली वारदात: महिला मित्र से मिलने आए बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 लोग हिरासत में

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। कुल्लू पुलिस के अनुसार मृतक दीपक झा हाल ही में चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर बंजार के गाड़ा गुशेणी क्षेत्र में अपनी एक महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान महिला के पति और कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई।

सूचना मिलते ही महिला के पति और अन्य लोगों ने दीपक को पहले बाहू क्षेत्र के पास घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे गाड़ा गुशेणी ले जाया गया, जहां दोबारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस पूरी घटना के दौरान हरियाणा से आए टैक्सी चालक ने घायल युवक की हालत को देखते हुए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

गंभीर रूप से घायल दीपक झा को पहले बंजार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। कुल्लू अस्पताल में इलाज के दौरान 8 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को उसकी मौत हो गई।

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक झा पुत्र विश्वजीत झा, निवासी कपरीध पोस्ट ऑफिस मदोदिहीन, जिला मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला भी गहरे सदमे में है और उसका ढालपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार झा पुत्र श्री विश्वजीत कुमार झा, निवासी मकान नंबर 2390, गली नंबर 36, बी ब्लॉक, पहला पुस्ता, सोनिया विहार, करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया था, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने पर मामले में धारा 103 बीएनएस जोड़ी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। मारपीट में संलिप्त पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में गोपी जैक्स पर FIR दर्ज, महिला कांस्टेबल की शिकायत से मचा बवाल; जानिए पूरा मामला

शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 29 वर्षों की शानदार सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर हुए सेवानिवृत्त, धर्मशाला में भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। धर्मशाला में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के छात्रों को बड़ी सौगात! BBA, BCA और PGDCA कोर्स शुरू, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में BBA, BCA और PGDCA पाठ्यक्रम शुरू होने पर महाविद्यालय परिवार ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। नए कोर्स शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Kangra: शिमला से देर रात लौटे, सुबह होते ही एक्शन में दिखे शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भूस्खलन प्रभावित सुधेड़ का...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने देर रात शिमला से लौटने के बाद सुबह सबसे पहले सुधेड़ के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत, पुनर्वास और सड़क बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।