Shimla: कोटखाई में दर्दनाक हादसा, अग्निशमन भवन निर्माण के दौरान जेसीबी खाई में गिरी, चालक की मौत

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के तहत चमैन में अग्निशमन भवन के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस थाना कोटखाई में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार सुनील राज्टा, निवासी रजटाड़ी, डाकघर कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के बयान पर दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चमैन में फायर ब्रिगेड भवन के निर्माण के लिए उन्होंने विपिन कुमार की जेसीबी, नंबर एचपी 52सी-2848, किराए पर ली थी। इस जेसीबी को चालक खूब राम चला रहा था, जो चुनी लाल का पुत्र था और गांव चेली कोटला, डाकघर गल्लू, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी का रहने वाला था।

ठेकेदार के अनुसार 5 जनवरी की रात करीब 11 बजे चालक खूब राम ने उन्हें फोन कर चमैन बाजार में रुकने में असहजता जताई और कलबोग आने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर ठेकेदार ने उसे रात में यात्रा न करने और सुबह आने की सलाह दी थी। इसके बाद सभी सो गए।

मंगलवार सुबह ठेकेदार ने अपने फोन पर खूब राम की एक मिस्ड कॉल देखी। इसी दौरान जेसीबी मालिक विपिन कुमार का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि चालक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। तलाशी के दौरान कलबोग सेकेंड कैंची के नीचे गहरी ढलान में जेसीबी मशीन गिरी हुई मिली, जबकि चालक खूब राम मशीन से करीब दस फुट पीछे मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोटखाई पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।