Shimla: शिमला में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, संजौली से दो युवक और एक युवती गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 8.360 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संजौली के संजय भवन इंजन घर क्षेत्र में कुछ युवक-युवतियां नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय रितिक शर्मा निवासी गांव बंडली, डाकघर कोकुनाला, तहसील कोटखाई जिला शिमला, 21 वर्षीय ध्रुव चौहान निवासी गांव धनौत तारापुर, डाकघर बागड़ी, तहसील ठियोग जिला शिमला और 24 वर्षीय दिव्या शर्मा निवासी गांव मझोट, डाकघर खटनोल, तहसील सुन्नी जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना संजौली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।