Kangra: नूरपुर में नशा माफिया पर बड़ी चोट, बोलेरो से 10.30 ग्राम चिट्टा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 10.30 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 2 जनवरी 2026 को पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल क्षेत्र में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान बोलेरो जीप नंबर HP39C-7284 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार प्रभात सिंह उर्फ गौरव पुत्र सरदार सिंह राणा, निवासी गांव व डाकघर रेहलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अविनाश पटियाल उर्फ अब्बू पुत्र सविंद्र सिंह, निवासी गांव चतरेहड़, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के कब्जे से 10.30 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।