Kangra: फतेहपुर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 1.30 लाख की पीतल की बलटोहीयाँ बरामद कीं

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज चोरी के मामले में नूरपुर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली है। यह मामला सुमन देवी पत्नी वेद प्रकाश, निवासी गांव भदवारा, डाकघर व तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके पैतृक घर से छह पीतल के बर्तन, जिन्हें बलटोहीयाँ कहा जाता है, चोरी हो गए हैं।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना फतेहपुर में अभियोग संख्या 125/25 दिनांक 29 दिसंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस नूरपुर ने साक्ष्यों की गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की और इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और जांच के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर 2 जनवरी 2026 को आरोपी हरदीप सिंह के रिहायशी मकान से चोरीशुदा छह पीतल की बलटोहीयाँ बरामद कर ली गईं। बरामद की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराधों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।