Mandi: 12 साल से फरार आरोपी धराया, मंडी पुलिस ने भ्यूली से उद्घोषित अपराधी को दबोचा

Date:

--Advertisement--

मंडी पुलिस के पीओ सैल की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडी के भ्यूली क्षेत्र से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अदालत की कार्रवाई से बचता फिर रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी मजबूती मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुगलू पुत्र कौलू राम, निवासी भ्यूली, डाकघर पुराना मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में थाना पधर में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने चालान अदालत में पेश किया था।

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पधर की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार पेश नहीं हुआ। अदालत की कई पेशियों में गैरहाजिर रहने के बाद न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए 8 दिसंबर 2025 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी दौरान पीओ सैल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी मंडी के भ्यूली इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पीओ सैल की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पधर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।