Kullu: गड़सा पैराग्लाइडिंग हादसे के बाद बड़ा एक्शन, साइट सील, पायलट और ऑपरेटर के लाइसेंस रद्द

Date:

--Advertisement--

गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट पर हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट का लाइसेंस अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही हादसे से जुड़े पायलट और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं। जांच पूरी होने तक गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट पर किसी भी तरह की गतिविधि पूरी तरह बंद रहेगी।

जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक पर्यटन गतिविधियों के सुरक्षित संचालन के लिए एक रेगुलेटरी कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी सभी सुरक्षा मानकों और नियमों की निगरानी करती है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स और एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए तय नियम और दिशा-निर्देश समय-समय पर ऑपरेटरों तक पहुंचाए जाते हैं।

डॉ. रोहित शर्मा ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में नियमों की अनदेखी या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला पर्यटन विभाग लगातार साहसिक पर्यटन गतिविधियों की मॉनिटरिंग करता है, ताकि पर्यटन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।

प्रशासन ने जिले के सभी पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधि संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे तय नियमों और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।