Kangra: धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामला: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड, FIR दर्ज

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पल्लवी की संदिग्ध और दुखद मौत के मामले में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद अमल में लाई गई है।

गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा पल्लवी पुत्री विक्रम सिंह की मौत ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रताड़ना और रैगिंग जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले में कॉलेज के भूगोल विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर (आईएएस) की ओर से जारी आदेश के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय उच्च शिक्षा निदेशालय, शिमला निर्धारित किया गया है और वह सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

इस बीच पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर अशोक कुमार और कॉलेज की तीन छात्राओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 115(2) और 3(5) के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also Read: धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत केस: आरोपी प्रोफेसर अशोक कुमार बोले– आरोप साबित हुए तो हर सजा मंजूर

शिक्षा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राथमिक जांच में प्रोफेसर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के उद्देश्य से यह निलंबन किया गया है। विभाग ने साफ कहा है कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग और उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कंडाघाट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि छात्रा द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी प्रोफेसर को तत्काल निलंबित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।