SPU Mandi: कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में पीएचडी प्रोग्राम शुरू

Date:

--Advertisement--

मंडी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) मंडी ने घोषणा की है कि इस सत्र से कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। यह फैसला कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई दूसरी अकादमिक परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में विश्वविद्यालय और छात्र हितों से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रो. अवस्थी ने छात्रों और विश्वविद्यालय के सर्वोत्तम हितों के लिए शैक्षणिक मुद्दों पर विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रो. अवस्थी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विश्वविद्यालय की आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दिशा में, परिषद ने स्व-वित्त पोषण मोड पर एकीकृत कानून और बैचलर ऑफ एजुकेशन पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे विश्वविद्यालय को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इसके साथ ही, शिक्षकों के लिए लंबे समय से मांगी जा रही करियर उन्नति योजना भी मंजूर की गई है।

इसके अलावा, पुनर्मूल्यांकन के बाद पास से फेल का स्टेटस नहीं बदलेगा। पीजीडीसीए पाठ्यक्रम में भी 47 क्रेडिट दिए जाएंगे जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई में परेशानी नहीं होगी। ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं, जिससे छात्र अगले वर्ग में प्रोमोट हो सकेंगे और पुन: परीक्षा देकर अपने विषयों को पांच साल में पूरा कर सकेंगे।

एसपीयू ने एक नई अनुसंधान नीति तैयार की है जो अनुसंधान परियोजनाओं और पेटेंट बढ़ाने को प्रोत्साहित करेगी। विश्वविद्यालय प्रत्येक पेटेंट के लिए ₹20,000 का अनुदान प्रदान करेगा जिससे शोध गतिविधियों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।