देहलां में HRTC बस का स्टीयरिंग हुआ लॉक, चालक की सूझबूझ से यात्रियों की जान बची

Date:

--Advertisement--

ऊना: ऊना से नालागढ़ जा रही HRTC बस बुधवार को उस समय हादसे का शिकार होने से बच गई, जब बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। यह घटना ऊना से करीब 10 किलोमीटर दूर देहलां के पास हुई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित नियंत्रित किया और खाई में गिरने से बचाया।

बस के अंदर बैठे यात्रियों में इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने हिम्मत नहीं हारी और बस को क्रैश बैरियर से टकरा कर रोक दिया। इस दौरान बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध मिलीं। परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।