Himachal: चुराह की बेटी को बड़ी पहचान, हिमाचल पर्यटन विभाग ने खुशी ठाकुर को बनाया ‘होप प्रोजेक्ट’ की ब्रांड एंबेसडर

Date:

--Advertisement--

चंबा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने जिला चंबा के चुराह उपमंडल से ताल्लुक रखने वाली खुशी ठाकुर को खुशी होप प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल खुशी ठाकुर के लिए, बल्कि पूरे चुराह और चंबा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। खुशी ठाकुर इंटरनेट मीडिया पर हिमालयी जीवनशैली, ग्रामीण संस्कृति, सादगी, पारंपरिक खानपान, पहनावे और स्थानीय कहानियों को बेहद प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचा रही हैं।

खुशी ठाकुर के ब्रांड एंबेसडर बनने की खबर सामने आते ही उनके अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और प्रतिभा का परिणाम बताया है। लोगों का कहना है कि खुशी ठाकुर ने अपने कंटेंट के जरिए ग्रामीण हिमाचल की असली पहचान को सामने लाने का काम किया है, जिसे अब राज्य स्तर पर भी पहचान मिल रही है।

पर्यटन विभाग का होप प्रोजेक्ट प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक भोजन और प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस परियोजना के तहत ऐसे लोगों को जोड़ा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर हिमाचल की विरासत और जीवनशैली को सामने ला रहे हैं।

खुशी ठाकुर की भूमिका से चंबा और चुराह जैसे दुर्गम और ग्रामीण इलाकों की अनछुई विरासत, संस्कृति और यहां के लोगों की मेहनत को देश और दुनिया के सामने लाने में मदद मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके प्रयासों से हिमाचल पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और ग्रामीण पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।