Chamba: चंबा में राशन आपूर्ति सुधार पर बैठक, उपायुक्त ने गुणवत्ता और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

चंबा, 29 दिसंबर 2025। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन को और प्रभावी बनाना था। इसमें खाद्यान्नों की उपलब्धता, गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य सचिव एवं जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले करण ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 1,37,069 राशन कार्ड धारक हैं, जिनकी कुल आबादी 5,38,457 है। वित्त वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर तक जिले में कुल 20,46,515.637 क्विंटल खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किए गए हैं। इसी दौरान 1594 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 103 अनियमितताएं पाई गईं। 26 मामलों में चेतावनी जारी की गई और 14,600 रुपये की प्रतिभूति व मूल्यांतर राशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त पॉलिथीन कंपाउंडिंग के तहत 69,000 रुपये की राशि वसूली गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले की कुल 2,63,804 आबादी को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी क्षेत्रों में राशन की गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों और कार्ड में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन भी नियमित रूप से किया जाए। बैठक में एआरसीएस सुरजीत सिंह, एफसीआई के डिपो इंचार्ज मानव शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक निशि कांत और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।

सितंबर में कांगड़ा-चंबा के इन इलाकों में होंगे सरकारी सर्वे, रोजगार से लेकर आय और प्रवासन तक जुटाए जाएंगे आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय धर्मशाला सितंबर में कांगड़ा और चंबा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सर्वेक्षण करेगा। रोजगार, बेरोजगारी, प्रवासन, घरेलू आय, ऋण-निवेश और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।