सोलन की 48 ग्राम पंचायतें घोषित हुईं टीबी मुक्त: अजय यादव

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले की 48 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। यह घोषणा आज अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार समारोह में की।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना जरूरी है। टीबी का इलाज प्रभावी और सुलभ है और सरकार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराती है। राज्य सरकार इलाज के दौरान टीबी मरीजों को छह महीने तक प्रतिमाह 500 रुपये पोषण सहायता भी देती है। उन्होंने कहा कि सही उपचार से इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

अजय यादव ने पंचायती प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों में नागरिकों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें। भारत सरकार ने 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, जबकि प्रदेश सरकार ने इसे 2024 तक पूरा करने का संकल्प लिया है।

सोलन जिले की 48 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया, जिनमें अर्की ब्लॉक की 16, चंडी ब्लॉक की 3, धर्मपुर की 2, नालागढ़ की 16 और सायरी ब्लॉक की 11 पंचायतें शामिल हैं। समारोह के दौरान तंबाकू मुक्त युवा अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

Advertise Here – Contact for Advertisement
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।