भाजपा के पूर्व नेता ने पत्नी संग किया आत्महत्या का प्रयास, टांडा अस्पताल में भर्ती

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: धर्मशाला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा के पूर्व नेता, जो एक बार आजाद प्रत्याशी भी रह चुके हैं, ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि देर रात इस दंपति ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, टांडा पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, पत्नी की हालत स्थिर है, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी व्यक्तिगत विवाद के चलते इस दंपति ने यह कदम उठाया। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि असल वजह का खुलासा हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में पानी की सप्लाई क्यों हुई प्रभावित? नड्डी में भूस्खलन से टूटी मुख्य पाइपलाइन, विभाग ने शुरू किया बहाली का काम

नड्डी में भारी भूस्खलन से धर्मशाला शहर को पानी पहुंचाने वाली मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा है। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल शक्ति विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और वैकल्पिक स्रोतों से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Kangra: नूरपुर की छतरोली पंचायत में ‘एक पौधा-एक संकल्प’ अभियान, ग्रामीणों से लेकर युवाओं तक ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

नूरपुर की छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

धर्मशाला में 5 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी सप्लाई

धर्मशाला में 5 सितंबर को 11 केवी धर्मशाला फीडर के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जानें किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी।

कांगड़ा में बदला सफर का अंदाज, 45 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रहीं सड़कों पर; डीजल के मुकाबले आधे से भी कम खर्च, जानें पूरी व्यवस्था

कांगड़ा में 45 इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। डीजल बसों की तुलना में इनका परिचालन खर्च काफी कम है और जिले में 6.35 करोड़ रुपये की लागत से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।