हिमाचल में 529 भालू और 510 तेंदुए

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में 529 भालू और 510 तेंदुए पाए गए हैं। यह जानकारी जैव सर्वेक्षण विभाग (ZSI) द्वारा की गई प्रारंभिक स्टडी में सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 1 से अधिक भालू और 2 तेंदुए मौजूद हैं। यह जानकारी ZSI के वैज्ञानिक डॉ. भीम दत्त जोशी ने वन मुख्यालय में वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित एक संगोष्ठी में दी। उन्होंने बताया कि लाहौल घाटी में वन्यजीवों और मनुष्यों के बीच टकराव की घटनाएं अधिक हो रही हैं, क्योंकि यहां जंगलों के पास खेती की जाती है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 12,703 टकराव की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

ZSI ने 2022 से हिमाचल में वन्यजीवों पर अध्ययन करना शुरू किया है और 1,942 वन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है। इसके तहत करीब 2,000 सैंपल लिए गए और डीएनए जांच के बाद भालू और तेंदुओं की संख्या का अनुमान लगाया गया। अध्ययन में शिमला और किन्नौर जिलों में सबसे ज्यादा काले भालू और सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर में तेंदुओं की संख्या अधिक पाई गई है। चम्बा में भालूओं की संख्या को लेकर नया अध्ययन भी किया जाएगा।

वाइल्डलाइफ एसओएस के डॉ. वसीम अकरम और नेचर कंजरवेशन फाउंडेशन की दीप्ति बजाज ने भी इस संगोष्ठी में वन्यजीव संरक्षण पर अपनी प्रस्तुति दी।

शिमला से गायब हो रहीं वनस्पतियां
एचएफआरआई के वैज्ञानिक विनीत जिष्टु ने बताया कि पिछले 120 सालों में शिमला की 30% जमीनी वनस्पतियां गायब हो चुकी हैं। इसके पीछे अंग्रेजों द्वारा शिमला में लाए गए विदेशी पौधों का जंगलों पर कब्जा करना मुख्य कारण है। कुछ विदेशी पौधों ने स्थानीय वनस्पतियों को खत्म कर दिया है, जैसे बिडेन्स पिलोसा और क्रॉफ्टन वीड। एसीएस केके पंथ और पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ अमिताभ गौतम ने वन क्षेत्रों में अधिक फलदार पौधे लगाने की जरूरत पर जोर दिया।

HIM Live TV पर विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।