Chamba: थणाला में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत; सलूणी के दो परिवारों में छाया मातम

Date:

--Advertisement--

भद्रवाह–पधरी मार्ग पर थणाला गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में सलूणी तहसील की भजोत्रा पंचायत के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल डोडा रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार कार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (क्वार) से सलूणी वापस लौट रही थी और उसमें चार लोग सवार थे। थणाला क्षेत्र के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक संदीप कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी गांव गरझिंडू, तहसील सलूणी, जिला चंबा, की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अन्य तीन घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें घायल चंद्रमणी, निवासी भजोत्रा, की हालत गंभीर बताई गई। उसे डोडा अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कैलाश कुमार, निवासी गांव पोठा, और जयराम सिंह, निवासी भजोत्रा, गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

भद्रवाह पुलिस ने सभी प्रभावित परिवारों को सूचना दे दी है। ग्राम पंचायत भजोत्रा की प्रधान नीना कपूर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दुर्घटना ने दो घरों के चिराग बुझा दिए हैं और पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। मृतकों के परिजन भद्रवाह के लिए रवाना हो चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।