Kangra: धर्मशाला में टी-20 मैच से पहले हाई-लेवल मॉक ड्रिल, स्टेडियम में आग और भगदड़ की स्थिति का रिहर्सल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर 2025 को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच से पहले सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आयोजित इस ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मैच के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सभी एजेंसियां तेजी, समन्वय और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें।

टी-20 मुकाबले के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ और सुरक्षा की संभावित चुनौतियों को देखते हुए मॉक ड्रिल में स्टेडियम में आग लगने और भगदड़ जैसी स्थिति को आधार बनाया गया। ड्रिल के दौरान आग नियंत्रण, घायलों की निकासी, प्राथमिक उपचार, भीड़ प्रबंधन और विभिन्न गेटों से सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।

इस मॉक ड्रिल में फायर सर्विस विभाग, एसडीआरएफ, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवाएं, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और अन्य सहयोगी एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। स्कूल और कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने भी अहम भूमिका निभाई। सभी टीमों ने वास्तविक परिस्थितियों जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में तत्परता और समन्वय का सफल प्रदर्शन किया।

जिला प्रशासन ने पूरे अभ्यास की विस्तृत समीक्षा की, ताकि मैच के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत और चूक-रहित बनाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में जाह्नवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जाह्नवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

सोलन में 51 बच्चों से भरी स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रिंसिपल-चेयरमैन समेत कई घायल; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 51 बच्चे सवार थे। हादसे में प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर समेत कई लोग घायल हुए हैं।

करोड़ों की ड्रोन फंडिंग का दावा निकला फर्जी! IIT जोधपुर भी नहीं गया था सर्वेश शर्मा, 236 पन्नों की जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे

हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के करोड़ों रुपये की ड्रोन फंडिंग और IIT जोधपुर के आयोजन में भागीदारी के दावों पर जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। 236 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र आयोजन में शामिल नहीं हुआ था और कथित अनुबंध पर कॉलेज प्राचार्य के हस्ताक्षर भी नहीं मिले।