Kangra: इंदौरा में नशे पर बड़ी चोट: घर से बरामद हुआ 62 ग्राम चिट्टा और 50 हजार की ड्रग मनी, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौरा पुलिस को बीती रात बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना इंदौरा और चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत आने वाले गांव गगवाल में दबिश देकर भारी मात्रा में चिट्टा और नकदी बरामद की है।

थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम गगवाल क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब का एक व्यक्ति, जो फिलहाल अपने रिश्तेदारों के घर रह रहा है, नशे का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए संबंधित मकान पर छापा मारा।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान पुलिस ने 62.66 ग्राम चिट्टा और 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चिट्टे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र दलजीत कुमार, निवासी गांव डीडा सैंसियां, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी हिमाचल के इंदौरा क्षेत्र में आकर अपने रिश्तेदारों के घर से नशे का नेटवर्क चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चिट्टा और नकदी को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस आरोपी के संपर्क और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।

इंदौरा के डीएसपी संजीव यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो या उससे अधिक मामले दर्ज हो सकते हैं, जिनकी जानकारी पंजाब पुलिस से जुटाई जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।