Kangra: ज्वालामुखी की बेटी वंशिका गोस्वामी का कमाल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सिंग का सिल्वर जीतकर बढ़ाया हिमाचल का मान

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी, कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल की होनहार बेटी और राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी की छात्रा वंशिका गोस्वामी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वंशिका ने राजस्थान के भारतगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वंशिका की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके पिता शशि गोस्वामी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि भारतगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में वंशिका ने कड़े मुकाबलों का सामना करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे ज्वालामुखी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह पहला मौका नहीं है जब वंशिका ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी काबिलियत साबित की हो। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में पदक और खिताब जीत चुकी हैं। उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने पहले भी उन्हें सम्मानित किया था और मुख्यमंत्री से विशेष सम्मान दिलवाने का भरोसा दिलाया था।

वंशिका की ताजा जीत पर विधायक संजय रतन ने वंशिका, उनके पिता शशि गोस्वामी और पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि ज्वालामुखी की इस प्रतिभाशाली बेटी को उचित मान-सम्मान दिया जाए, ताकि वह आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।