Mandi: 12 लाख की नौकरी छोड़ भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी मंडी की सिमरन, तीसरी पीढ़ी से निभा रही देश सेवा

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के कोटली उपमंडल के कोट तुंगल गांव की सिमरन भारद्वाज ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि सिमरन ने देश सेवा के अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए गुरुग्राम की एक कंपनी में 12 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली नौकरी छोड़ने में भी देर नहीं लगाई। सिमरन अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो सेना में शामिल हुई हैं। उनके दादा लाला राम भारद्वाज 14 डोगरा में हवलदार जबकि पिता धर्मपाल भारद्वाज डोगरा स्काउट से सेवानिवृत्त हैं।

सिमरन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोट के एक निजी स्कूल और योल कैंट के केंद्रीय विद्यालय से हासिल की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। डिग्री के बाद उन्होंने दो साल तक मारुति कंपनी में कार्य किया, लेकिन इस दौरान भी उनका फोकस सेना में शामिल होने पर ही रहा। वर्ष 2024 में उन्होंने एसएसबी परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2024 में प्रशिक्षण का पत्र प्राप्त हुआ। जनवरी 2025 में केरल स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में उनका कठिन प्रशिक्षण शुरू हुआ, जो 30 नवंबर 2025 को पूरा हुआ। इसके बाद सिमरन का चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ।

कोटली पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने सिमरन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-पिता और पूरे परिवार को देते हुए कहा कि जीवन में एक बार लक्ष्य तय कर लें, फिर लगातार उसी पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता निश्चित मिलेगी। सिमरन के पिता धर्मपाल भारद्वाज ने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है और उसकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।