Sirmaur: पांवटा साहिब: स्मैक तस्कर कपिल ठाकुर गिरफ्तार, 9.31 ग्राम हेरोइन बरामद

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी नशा तस्करी को नाकाम करते हुए स्मैक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू टीम नियमित गश्त और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कोलर, धौलाकुआं, माजरा और पांवटा साहिब क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कपिल ठाकुर नामक व्यक्ति काफी समय से स्मैक और चिट्टा बेचने का काम कर रहा है और उत्तराखंड से पांवटा साहिब के यमुना पुल बैरियर के रास्ते नशे की खेप ला रहा है।

सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी को रोका गया और पूछताछ की गई। कपिल ठाकुर, पुत्र बलबीर सिंह ठाकुर, निवासी गांव व डाकघर कमरऊ तहसील कमरऊ, के कब्जे से कुल 9.31 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

कांगड़ा में चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, बोले- भारत की महान ज्ञान परंपरा ही हमारी पहचान

कांगड़ा के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारत की ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को देश की पहचान बताया। उन्होंने युवाओं को संस्कृति और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर जोर दिया।

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।