Kangra: विधानसभा में बच्चों की खास एंट्री: स्पीकर पठानिया ने बताया लोकतंत्र का असली मतलब

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में बुधवार को एक खास दृश्य देखने को मिला, जब भटियात के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिहुन्ता के छात्र-छात्राएं तपोवन स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। यह बच्चे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्वाचन क्षेत्र से हैं और उन्होंने यहां प्रत्यक्ष रूप से सदन की कार्यवाही को देखा। कार्यवाही से पहले सभी छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात भी की।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छात्रों को सदन की कार्यप्रणाली और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हैं, जहां जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है। विपक्ष सरकार से सवाल करता है और सत्ता पक्ष को उसका जवाब देना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश और देश के कानून बनाने और पारित करने का अधिकार केवल विधानसभा और लोकसभा को ही प्राप्त है।

पठानिया ने छात्रों को बताया कि देश का संविधान सर्वोच्च है और यही हमें तय सीमाओं के भीतर शक्तियों का उपयोग करने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा कि भारत का संघीय ढांचा बेहद मजबूत है और आजादी के बाद से हमारा लोकतंत्र निरंतर मजबूत होता आया है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में विधानसभा कार्यवाही देखने की रुचि बढ़ना स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र की ओर संकेत करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए और देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।