Kangra: मटौर में दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक दो टुकड़ों में बंटी, सेना का जवान नहीं बच पाया

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के पुराने मटौर के पास वीरवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक पहले बस से टकराई और फिर जोरदार धक्के से लगभग 20 फुट पीछे जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और चालक भी दूर जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और चालक अपना संतुलन खो बैठा। इसी बीच सामने से आ रही निजी बस के चालक ने अपने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा होते ही मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क किनारे किया और तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

घायल युवक की पहचान सन्नी (28) पुत्र चैन सिंह निवासी चननी, डाकघर भाली, तहसील ज्वाली के रूप में हुई है। सन्नी सेना में कार्यरत था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसे गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के दौरान बस में कुल 17 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में किसी को भी गंभीर चोट नहीं है।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं —

सलौनी (19) निवासी भाटी, विपाशा (19) निवासी गगल, अरुणा देवी (45) निवासी ओडर, मोनिका (36) और अनुराधा (36) निवासी टांडा खोली, सुमना देवी (45) निवासी भनाला, रणजीत सिंह (55) निवासी भाली, और गौरव राम (82) निवासी घरोह।

अतिरिक्त थाना प्रभारी कांगड़ा चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को सौंपा

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

Kangra: बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे भारी वाहनों पर रोक, Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही होगी सीमित

कांगड़ा में बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे तक Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी। सड़क संकरी होने से लगने वाले जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।