Solan: सोलन के सरकारी अस्पताल में बिना लाइसेंस चल रहा जन औषधि केंद्र सील, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे जन औषधि केंद्र पर ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के गृह क्षेत्र में एक सरकारी अस्पताल परिसर के भीतर बिना ड्रग लाइसेंस के दवाइयां बेचे जाने के खुलासे ने पूरे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मचा दी है।

ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि अस्पताल में संचालित यह जन औषधि केंद्र नियमों के विपरीत काम कर रहा है। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति शर्मा और सुप्रिया शर्मा की टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि केंद्र किसी भी वैध ड्रग लाइसेंस के बिना संचालित हो रहा था। यह खुलासा विभाग के लिए बेहद चिंताजनक माना जा रहा है।

छापेमारी के दौरान जन औषधि केंद्र से करीब 60 प्रकार की दवाइयां बरामद हुईं, जिन्हें गैर-कानूनी तरीके से बेचा जा रहा था। विभाग ने तीन दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। स्टोर संचालक करण कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने केंद्र को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि केंद्र कब से चल रहा था और क्या अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी थी।

मामला स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र का होने के कारण राजनीतिक रंग भी पकड़ने लगा है। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में अवैध रूप से चल रहे जन औषधि केंद्र पर यह जांच की जानी चाहिए कि आखिर किसके संरक्षण में बिना लाइसेंस यह कारोबार चल रहा था। भाजपा का आरोप है कि यह गंभीर लापरवाही स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।