Kangra: कांगड़ा में फोरलेन निर्माण पर बड़ा हादसा, 20 मीटर ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत; सुरक्षा इंतज़ामों पर उठे सवाल

कांगड़ा जिले में फोरलेन निर्माण के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के पुहाड़ा में बन रहे फ्लाईओवर पर काम करते समय एक मजदूर करीब 20 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पृथ्वी, पुत्र अमरीक मसीह, निवासी फतेह नंगल, तहसील और ब्लॉक धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पृथ्वी फ्लाईओवर पर नियमित काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि साथी कर्मचारी तुरंत उसे शाहपुर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धर्मशाला स्थित शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि हादसा कैसे हुआ और क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!