Chamba: चम्बा में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: महिला, बेटा-बेटी रिमांड पर; घर से नकदी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

Date:

--Advertisement--

चम्बा शहर के सुल्तानपुर इलाके में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के बड़े मामले में गिरफ्तार महिला, उसके बेटे और बेटी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि में पुलिस तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर और खरीदारों के बारे में पूछताछ करेगी।

इससे पहले, रविवार को पेशी के दौरान कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 25 नवंबर तक तीन दिन के रिमांड पर भेजा था। अब पुलिस को दो दिन और मिले हैं ताकि चिट्टा सप्लाई चेन की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

Advertisement – HIM Live Tv

यह मामला पिछले शनिवार को उस समय सामने आया था जब पुलिस को गुप्त सूचना के बाद आरोपियों के घर में छापेमारी की। तलाशी में 20.65 ग्राम चिट्टा के साथ पांच लाख रुपए नकद, 12 मोबाइल फोन, क्यूआर कोड, फॉइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए। इतने बड़े पैमाने पर बरामदगी मिलने के बाद पुलिस ने सुल्तानपुर में गश्त और रूटीन चेकिंग और भी सख्त कर दी है।

पुलिस का शक है कि इस इलाके से युवाओं को नशे की आपूर्ति की जा रही थी। खासतौर पर इसलिए भी सतर्कता बढ़ाई गई है क्योंकि सुल्तानपुर में कॉलेज और कई निजी स्कूल हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र रोज आते हैं। पुलिस लोगों को भी जागरूक कर रही है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि कोर्ट से दो दिन का अतिरिक्त रिमांड मिला है और बरामद सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच रही है कि 12 मोबाइल फोन किस-किस से संपर्क के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।