Una: आशु हत्याकांड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! शाम 5 बजे के बाद टिप्पर बंद, शराब ठेकों पर भी कड़ी निगरानी

Date:

--Advertisement--

आशु हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार तेजी ला रही है। एसपी अमित यादव ने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए एक पुलिस कर्मी को ट्रांसफर किया गया है, क्योंकि उसके रिश्तेदार का नाम इस मामले में सामने आया है।

एसपी ने खनन ढुलाई पर कड़े निर्देश जारी करते हुए बताया कि शाम 5 बजे के बाद टिप्परों के जरिए खनन सामग्री की ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियम तोड़ने पर अब तक जिले में 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। क्रशर एरिया से जिला सीमा तक शाम 5 बजे के बाद टिप्परों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पंजाब से आने वाले एक्सटैंडेड बॉडी टिप्परों पर भी शिकंजा कसते हुए हाल ही में 3 टिप्परों पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

खनन ढुलाई के लिए तय कॉरिडोर पर पुलिस सख्त निगरानी रख रही है। एसपी ने टिप्पर संचालकों को निर्देश दिए कि सभी दस्तावेज पूरे रखें और वाहन की नंबर प्लेट स्पष्ट व मानक के अनुरूप हो। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शराब बिक्री पर नियंत्रण को लेकर भी पुलिस सतर्क है। जिले में रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है। बार, होटल, पब और ठेकों को इसी समयसीमा में बिक्री सुनिश्चित करनी होगी। जिले के 100 से अधिक लीकर वैंड में से केवल कुछ को ही अहाता संचालन की अनुमति है। जिनके पास अनुमति नहीं है, उन्हें तुरंत अहाता बंद करना होगा, अन्यथा कार्रवाई होगी।

एसपी ने जनता से अपील की कि अवैध खनन या शराब गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा सभी लाइसेंसधारकों को 26 नवंबर तक अपने हथियार थानों में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन के बाद ही हथियार वापस किए जाएंगे।

शहर में बढ़ते जाम को देखते हुए डीसी चौक से मैहतपुर बैरियर तक टिप्परों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इसी मार्ग पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक व्यावसायिक भारी वाहनों का आना-जाना भी बंद रहेगा। प्रतिबंध अवधि में वाहनों को झलेड़ा–डीसी चौक–संतोषगढ़–अजौली मोड़ मार्ग का उपयोग करना होगा। लोडिंग-अनलोडिंग पर भी सुबह 8 से रात 9 बजे तक रोक रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।