मंडी: दुकान में फ्रिज से करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के बालीचौकी उपमंडल में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक की दुकान में फ्रिज से करंट लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान दुर्गा दास पुत्र थापे राम, गांव शुकाड, उपतहसील गाड़ा गुशैणी, जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा दास बालीचौकी के जीरो प्वाइंट के पास स्थित एक दुकान में काम करता था। देर रात दुकान के अंदर सामान व्यवस्थित करते समय उसे मिठाइयों के फ्रिज से करंट लग गया। उसका एक बाजू बुरी तरह से जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसके साथ काम करने वाले लोग उसे देखने गए। उन्होंने उसे फ्रिज से चिपका पाया। उसे अलग करने के बाद पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। दुर्गा दास अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था, और उसके माता-पिता और भाई बीमार हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसपी मंडी शाक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।