Sirmour: शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब: शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर शुक्रवार शाम को एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे। जानकारी के अनुसार, बलदेव तोमर तारूवाला से हिमुडा कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे कि शुभखेड़ा के पास तेज रफ्तार से पीछे आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियो (HP 85AA-0004) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर और उनके चालक दोनों सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी, जिससे उसकी रफ्तार तेज हो गई। बलदेव तोमर ने कहा कि हम दोनों सुरक्षित हैं, और ट्रक चालक ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।