Himachal: लालसिंगी में लगी भीषण आग! 25 झुग्गियां चंद मिनटों में खाक, फायर ब्रिगेड ने बचाईं 150 ज़िंदगियां

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय के पास स्थित लालसिंगी में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां लगी अचानक भीषण आग ने देखते ही देखते 25 झुग्गियों को पूरी तरह राख में बदल दिया। आग लगते ही झुग्गियों में रखा लगभग सारा सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड ने 150 झुग्गियों को जलने से बचाया

घटना के समय सभी प्रवासी मजदूर खेतों में आलू निकालने गए हुए थे। जैसे ही उन्हें आग की खबर मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग, महिलाएं और युवा भी नलों से पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए।

फायर ब्रिगेड को जैसे ही सूचना मिली, फायर ऑफिसर ऊना अशोक राणा टीम सहित मौके पर पहुंचे। झुग्गियों तक फायर टेंडर पहुंचाने में दिक्कत आई, इसलिए भाजपा कार्यालय के बाहर से पाइप डालकर आग तक पानी पहुंचाया गया।

फायर ऑफिसर ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर 150 झुग्गियों को जलने से बचा लिया गया, वरना नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था।

कई परिवारों का सबकुछ जलकर खाक

इस आग में जिन लोगों का सामान जल गया, उनमें सोनू, शिव दर्शन, कीर्ति, राममूर्ति, वजिंदर, राम किशन, राम रतन, सतपाल, लाल सिंह, राजेश, जितेंद्र, फतेह सिंह, प्रेमी, उदयवीर, प्रीतम, जयपाल, आवेश, राजपाल, सुलिंद्र, रोहित और अनीता सहित अन्य प्रवासी परिवार शामिल हैं।

सभी मुरादाबाद और सम्वल (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। आग बुझने के बाद लोग राख के ढेर में अपना सामान तलाशते दिखाई दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।