दिल दहला देने वाला हादसा: पिंडदान के दौरान चक्की खड्ड में बहे पिता-पुत्र

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के भद्रोया गांव में चक्की खड्ड के पास श्राद्ध के अंतिम दिन पिता-पुत्र के साथ एक दुखद हादसा हो गया। पठानकोट निवासी विनय महाजन अपने 13 वर्षीय बेटे ओजस के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान करने पहुंचे थे। दुर्भाग्य से, दोनों चक्की खड्ड में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

डी.एस.पी. नूरपुर संजीव कुमार यादव ने बताया कि शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार ने डमटाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। एन.डी.आर.एफ. की टीम की मदद से विनय महाजन का शव वीरवार को बरामद किया गया और शुक्रवार को ओजस का शव घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर पानी में मिला।

पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।