शिमला: तारादेवी के पास भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 3 घायल!

Date:

--Advertisement--

शिमला के तारादेवी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक निजी बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह निजी बस शिमला से पांवटा साहिब जा रही थी। सोनू बंगला के पास बस और दिल्ली नंबर की कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस को भी नुकसान पहुंचा।

कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चंबी पुल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों को लेकर बड़ा आश्वासन; बारिश से पहले जल निकासी के भी निर्देश

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों की समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। रैत बाजार में बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए।

हिमाचल के स्कूली बच्चों के लिए बड़ा मौका, पेंटिंग बनाकर जीतें 1 लाख रुपये, लैपटॉप और शैक्षणिक यात्रा; जानें पूरी जानकारी

हिमाचल में पांचवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के विजेता को एक लाख रुपये, लैपटॉप, स्वर्ण पदक और शैक्षणिक यात्रा का मौका मिलेगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक होगी।

हिमाचल में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले का मौका, 210 सीटों के लिए शुरू आवेदन; 13 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी...

एएमआरयू हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हमीरपुर के एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कुल 210 सीटों पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पति के कथित अफेयर के शक में हुआ विवाद, महिला ने पी लिया फ्लोर क्लीनर; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू

कांगड़ा के ज्वालामुखी में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।