सोलन: तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, 3 सड़क दुर्घटनाओं में वाहन क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

शनिवार को सोलन जिले में 3 अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिनमें कोई बड़ी चोटें नहीं आईं, लेकिन वाहनों को काफी नुक्सान पहुंचा है। पहली घटना कथेड़ बाईपास पर हिंदुस्तान सैनिटरी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। चालक को हल्की चोटें आई हैं और वाहन को भारी क्षति पहुंची है। यह वाहन शिमला से चंडीगढ़ जा रहा था और अचानक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में खुलवाया गया।

दूसरी घटना रबोन बाईपास के एलआईसी ऑफिस के पास हुई, जहां दिल्ली नंबर की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कार में एक परिवार सवार था, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कार को काफी नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

तीसरी घटना एनएच-5 पर टिपरा के पास हुई, जहां शिमला से चंडीगढ़ जा रही एक आल्टो कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।