Himachal: नवंबर में फिर कर्ज लेगी हिमाचल सरकार! 300 करोड़ का लोन मंजूर, जीपीएफ ब्याज दरें भी जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नवंबर महीने के लिए 300 करोड़ रुपये का लोन लेने का निर्णय लिया है। यह उधार आरबीआई के माध्यम से ओपन बिडिंग के जरिए लिया जाएगा। बिडिंग 19 नवंबर को होगी और उसके अगले दिन पूरा पैसा राज्य सरकार के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार से राज्यों को अप्रैल से दिसंबर तक की अवधि के लिए तय लोन लिमिट मिलती है। यह लोन उसी लिमिट का आखिरी हिस्सा माना जा रहा है। इसके बाद जनवरी से मार्च की आखिरी तिमाही के लिए अलग से नई लिमिट जारी की जाती है। नवंबर में सरकारी खर्चों को सुचारू रखने के लिए यह कर्ज लिया जा रहा है।

इसी के साथ राज्य सरकार ने जीपीएफ (General Provident Fund) पर मिलने वाली ब्याज दरों को भी तय कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक जीपीएफ पर 7.1% ब्याज मिलेगा। यानी इस तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।