Delhi: लाल किला धमाका: PM मोदी ने जताई गहरी चिंता, गृह मंत्री अमित शाह से की तत्काल बातचीत — सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गंभीर चिंता जताई है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर तुरंत बातचीत कर धमाके से जुड़ी पूरी जानकारी ली है।

PM ने दिए सख्त निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री को निर्देश दिया है कि घटना की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement – HIM Live Tv

क्या है मामला

रविवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक इको वैन में धमाका हुआ।

इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि यह हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट था।

धमाका इतना ज़बरदस्त था कि पास खड़ी 5–6 गाड़ियाँ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें तक टूट गईं।

फायर ब्रिगेड को शाम 6:55 बजे सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

घायलों और शवों को LNJP अस्पताल में पहुंचाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस और एजेंसियां

दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाका सीएनजी लीक, केमिकल रिएक्शन, या किसी विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ।

इस बीच, केंद्र सरकार ने पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की।