Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में योग सत्र का आयोजन, छात्रों ने सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र – एनएसएस और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम में छात्रों ने किया योगाभ्यास

Date:

--Advertisement--

रिड़कमार, 7 नवंबर – राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सालय दरीणी से श्रीमती सुमना ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया और योग के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

सत्र की शुरुआत सूर्यनमस्कार के बारह आसनों से हुई। इसके बाद भ्रामरी प्राणायाम, सुखासन, ताड़ासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास कराया गया। श्रीमती सुमना ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त, अनुशासित और सकारात्मक बनाता है।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती प्राप्त हो सके।

योग सत्र को सफल बनाने में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर हाकम चंद का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस आयोजन में एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।