Kangra: “हमें अपनी पहाड़ी बोलियों पर गर्व होना चाहिए” – एसडीएम मोहित रत्न

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में मनाया गया पहाड़ी दिवस, छात्रों ने दिखाई स्थानीय भाषाओं के प्रति लगन

धर्मशाला, 7 नवंबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग, कांगड़ा की ओर से पहाड़ी दिवस-2025 के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), धर्मशाला में जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम मोहित रत्न ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की असली पहचान उसकी स्थानीय भाषाओं और बोलियों में छिपी है। उन्होंने कहा कि “हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। जैसे जर्मनी जैसे देशों में लोग अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देते हैं, वैसे ही हमें भी अपनी स्थानीय बोलियों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना रखनी चाहिए।”

कार्यक्रम के तहत पहाड़ी भाषा का संवर्धन एवं बोलियों का संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधान और त्यौहारों पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता, तथा स्थानीय मुहावरों, लोकोक्तियों और पहेलियों पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने बताया कि धर्मशाला क्षेत्र के 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता ठाकुर को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में युगल किशोर डोगरा, अश्विनी दीवान और अशोक कुमार शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —

भाषण प्रतियोगिता:

• प्रथम – दलजीत सिंह (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह)

• द्वितीय – रिद्विमा (राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार)

• तृतीय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी

निबंध लेखन प्रतियोगिता:

• प्रथम – अंशिका (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तंगरोटी)

• द्वितीय – शानवी चौधरी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदरांगल)

• तृतीय – महक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टंग नरवाणा)

कांगड़ी पहेलियां लेखन प्रतियोगिता:

• प्रथम – रिया (राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार)

• द्वितीय – प्रियंका (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदरांगल)

• तृतीय – अक्षरा कपूर (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी)

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन पहाड़ी भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक सार्थक कदम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।