Kangra: शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण बदलाव की दिशा में सरकार के बड़े कदम : आर.एस. बाली

Date:

--Advertisement--

रजियाना स्कूल के वार्षिक समारोह में की 10 लाख रुपये देने की घोषणा

नगरोटा, 7 नवंबर — हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में 850 शैक्षणिक संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र (Centres of Excellence) के रूप में विकसित किया जा रहा है।

वे शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रजियाना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

बाली ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू कर अपने वादे को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल’ स्थापित किए जा रहे हैं — जिनमें नगरोटा क्षेत्र के कबाड़ी में एक स्कूल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

आर.एस. बाली ने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा, जहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे नए कौशल सीखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे से दूर रहने का संकल्प लें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने एनएसएस स्वयंसेवकों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, मेरिट विद्यार्थियों और सांस्कृतिक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि 1 से 7 नवंबर तक एनएसएस विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अनेक सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

समारोह से पहले आर.एस. बाली ने अपने निवास स्थान पर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर उनका निवारण भी किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।