Kangra: धर्मशाला में दर्दनाक हादसा: शौचालय में फिसलने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में छाया मातम

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला से एक दुःखद हादसे की खबर सामने आई है। नगर निगम वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) के रहने वाले 67 वर्षीय हर्षपाल सिंह गुलेरिया की शौचालय में फिसलने से मौत हो गई। हर्षपाल सिंह लैफ्टिनेंट कृपाल सिंह गुलेरिया के पुत्र थे।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के मुताबिक, वीरवार शाम धर्मशाला पुलिस को जोनल अस्पताल से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग को मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

हादसे का विवरण

मृतक की पुत्री ममता गुलेरिया ने बताया कि वीरवार शाम करीब 6 बजे उनके पिता शौचालय में अचानक फिसल गए, जिससे वह अचेत हो गए।

परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।